Chhattisgarh Weather: 20 से 22 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा जारी, रायपुर-बस्तर से सरगुजा तक बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर तक बारिश थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. रायपुर-बिलासपुर समेत और किन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां जानें.

विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: मौसम केंद्र रायपुर (भारत मौसम विज्ञान विभाग) द्वारा जारी जिलावार वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर के बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पढ़ें 22 सितंबर तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

20 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा : छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी संभागों—जैसे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा आदि) में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश अधिकांश स्थानों पर  होने की संभावना है. वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों (सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया आदि) में हल्की से मध्यम वर्षा अनेक स्थानों पर दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Weekly Weather: अगले सात दिन कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें 19 से 25 सितंबर का मौसम

21 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा : इस दिन भी प्रदेश भर में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी. मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के मैदानी व बस्तर संभाग के क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर  हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा. उत्तरी छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) के जिलों में भी मौसम समान रहेगा और अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

22 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा : 22 सितंबर को मौसम का रुख पिछले दो दिनों की भांति ही बना रहेगा. बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा अधिकांश स्थानों पर जारी रहने का अनुमान है. सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का फैलाव अनेक स्थानों पर देखा जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola