ePaper

पटना से गया जा रही ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर कटे, इलाज के लिए पटना रेफर

Updated at : 02 Jan 2022 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
पटना से गया जा रही ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर कटे, इलाज के लिए पटना रेफर

जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन में खुलने के बाद वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था. जिसके बाद वह संतुलन खोकर ट्रेन से गिर गया और हादसे का शिकार हो गया.

विज्ञापन

पटना. जहानाबाद में ट्रेन से एक युवक के पैर कट जाने की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि पटना से गया जा रही एक पैसेंजर ट्रेन से कुतबंन चक मोहल्ले के समीप एक युवक ट्रेन से गिर गया. इस हादसे में वह ट्रेन की चपेट में आ गया.

ट्रेन की चपेट में आने से उसका दोनों पैर कट गया. रेल पटरी पर तड़पते युवक को स्थानीय लोगों ने जहानाबाद सदर अस्पताल में ईलाज के लिए लाया है. बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति गंभीर है.

खून काफी मात्रा में बह चुका है. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है. घायल युवक की पहचान हो गयी है. वह पटना से गया ट्रेन से जा रहा था. जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन में खुलने के बाद वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था. जिसके बाद वह संतुलन खोकर ट्रेन से गिर गया और हादसे का शिकार हो गया.

कुहासे और ठंड के बढ़ने के कारण इस रेल मार्ग पर ट्रेनें काफी धीमे रफ्तार से चलायी जा रही हैं. लोगों की लापरवाही के कारण पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं. जरुरत है लोगों के जागरूक होने की और सुरक्षित यात्रा करने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन