ePaper

MV Ganga Vilas Inauguration: दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को वाराणसी में हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

Updated at : 13 Jan 2023 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
MV Ganga Vilas Inauguration: दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को वाराणसी में हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

वाराणसी-डिब्रूगढ़ रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ पोत 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है. इसमें तीन डेक हैं. 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट्स हैं, जिनमें पर्यटकों के लिए एक यादगार और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी सुविधाएं हैं. यह प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (13 जनवरी 2023) को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे. 51 दिनों में 3,200 किलोमीटर नदी मार्ग तय करके यह क्रूज भारत के अलग-अलग राज्यों से होते हुए बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा.

undefined

शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन शामिल होंगे.

undefined

प्रधानमंत्री सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर बटन दबाकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान एक शॉर्ट फिल्म भी दिखायी जायेगी. इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित हल्दिया मल्टी मोडल टर्मिनल का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे.

undefined

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सैदपुर, चोचकपुर, जमनिया, कांसपुर में फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे. फिर बिहार के दीघा, नकटादियारा, पानापुर, बाढ़ और हसनपुर में फ्लोटिंग जेटी की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही एक शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग भी होगी.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी स्थित मैरीटाइम स्किल सेंटर फॉर नॉर्थ ईस्ट का उद्घाटन करेंगे. गुवाहाटी के पांडू में शिप रिपेयर सेंटर की आधारशिला रखेंगे, जबकि पांडू टर्मिनल और एनएच-27 को जोड़ने वाले एलीवेटेड रोड की भी आधारशिला रखेंगे.

undefined

उद्घाटन और आधारशिला रखने के कार्यक्रम के बाद एक शॉर्ट फिल्म दिखायी जायेगी. फिर एमवी गंगा विलास पर एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा. साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह को ऑनलाइन ही संबोधित करेंगे. इसके बाद वह एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद कार्यक्रम का समापन हो जायेगा.

undefined

वाराणसी-डिब्रूगढ़ रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ पोत 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है. इसमें तीन डेक हैं. 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट्स हैं, जिनमें पर्यटकों के लिए एक यादगार और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी सुविधाएं हैं. यह प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन