संपतचक अंचल कार्यालय में महिला ने केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की, CO पर लगाए गंभीर आरोप

Updated at : 01 Aug 2022 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
संपतचक अंचल कार्यालय में महिला ने केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की, CO पर लगाए गंभीर आरोप

संपतचक (Sampatchak circle office) सीओ ने नन्द किशोर निराला ने कहा कि महिला का मामला रिजेक्ट हो चुका है. वह मानसिक रूप से कमजोर भी लगती है. उसने पहले भी कई बार अंचल कार्यालय में आकर ड्रामा किया है.

विज्ञापन

पटना: संपतचक अंचल कार्यालय में सोमवार की दोपहर एक महिला ने आत्मदाह के लिए अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उससे समझा कर घर भेज दिया. महिला ने संपतचक सीओ के उपर दाखिल खारिज के लिए ₹2 लाख की रिश्वत मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है.

महिला मानसिक रूप से कमजोर- सीओ

इस मामले को लेकर संपतचक सीओ ने नन्द किशोर निराला ने कहा कि महिला का मामला रिजेक्ट हो चुका है. वह मानसिक रूप से कमजोर भी लगती है. उसने पहले भी कई बार अंचल कार्यालय में आकर ड्रामा किया है. उन्होंने इसके खिलाफ गोपालपुर थाना अध्यक्ष को लिखित रूप में पहले से ही दे दिया है. सीओ ने यह भी कहा कि उक्त महिला से उनकी जान को खतरा भी है.

क्या है मामला ?

घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर शिवा जी चौक निवासी रेखा देवी पति राम प्रवेश सिंह ने बताया कि उसका संपतचक अंचल के अंर्तगत बादशाही पईन के पास जमीन है. 15 धुर जमीन के दाखिल खारिज के लिए एक साल पूर्व ही आवेदन दिया था. उसका सभी कागजात सही होने के बाद भी अंचलाधिकारी कार्यालय से दाखिल खारिज उसके नाम नहीं किया जा रहा है. बार-बार वह अंचल कार्यालय जा रही और लौट कर वापस आ जाती है. इसी बात को लेकर महिला ने सोमवार को अंचलकार्यालय में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन