सीवान : लड़की की शादी के लिए पैसा लेकर जा रही थी महिला, झपट्टा मारकर बदमाशों ने छीने 95 हजार 

Updated:
विज्ञापन
पीड़िता शारदा देवी
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान : जिले के श्रीनगर इलाके से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से बदमाशों ने 95 हजार रुपये छीन लिया. इस छीना झपटी में महिला घायल भी हो गई.

विज्ञापन

सीवान, अरविंद कुमार सिंह : जिले में एक महिला से झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 95 हजार रुपया छीन लिया है. पीड़िता सड़क पर गिरकर घायल हो गई है. इलाज के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है. पीड़िता मुफसिल थाना क्षेत्र के टीकड़ी गांव की शारदा देवी है.  

विज्ञापन

अप्रैल महीने में होनी है बेटी की शादी 

महिला ने बताया कि उनकी बेटी की अप्रैल के महीने में शादी है. शादी में होने वाले खर्च के लिए शनिवार को दोपहर में 2.00 बजे श्रीनगर में पैसा निकालने आई थी. पैसा निकल कर घर जाने के लिए ऑटो पकड़ने जा रही थी. अभी बुलेट एजेंसी के पास ही पहुंची थी, जब तक बाइक पर सवार दो लड़के पहुंचे और झपट्टा मारकर थैला में रखा पैसा लेकर फरार हो गए है.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हादसे में महिला घायल 

महिला ने बताया कि 95 हजार रूपये थैला में रखे थे. इधर सड़क पर गिरकर महिला घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की अभी सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति 

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के मुस्लिम सांसद हुए PM मोदी के मुरीद, बोले- ‘वह जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं’

इसे भी पढ़ें : पटना से दिल्ली महज 12 घंटे में पहुंचाएगी ये ट्रेन, दूसरी ट्रेनों को लगता है 17-18 घंटे का समय

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन