बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों के हमले में एक और महिला की मौत, अब तक एक दर्जन लोग हो चुके हैं शिकार

Updated at : 01 Jan 2023 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों के हमले में एक और महिला की मौत, अब तक एक दर्जन लोग हो चुके हैं शिकार

बिहार के कई शहरों में आजकल कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है. मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में कुत्तों ने तो कई लोगों की जान तक जा चुकी है. पिछले दिनों नगर निगम ने आदमखोर कुत्तों को मारने के लिए शूटर भी इन शहरों में भेजा था. इसके बावजूद कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार के कई शहरों में आजकल कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है. मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में कुत्तों ने तो कई लोगों की जान तक जा चुकी है. पिछले दिनों नगर निगम ने आदमखोर कुत्तों को मारने के लिए शूटर भी इन शहरों में भेजा था. इसके बावजूद कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ है. ताजा मामला बेगूसराय का है. यहां एक बार फिर कुत्तों ने एक महिला की जान ले ली है. इस शहर में पिछले साल करीब एक दर्जन लोगों की जान इन आदमखोर कुत्तों ने ले ली है.

ईलाज के दौरान मौत 

जानकारी के अनुसार बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत में कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया. आवारा कुत्तों के हमले की शिकार हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन इन कुत्तों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

लोगों ने कुत्तों से बचाया

महिला के परिजनों का कहना है कि बछवाड़ा के अरवा पंचायत निवासी उक्त महिला शनिवार को किसी काम से खेतों की तरफ गई थी. इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसपर अचानक हमला बोल दिया था. कुत्तों के हमले में महिला लहूलुहान हो गई थी. ग्रामीणों ने जब कुत्तों को महिला पर हमला करते देखा तो लाठी-डंडे लेकर दौड़े और महिला को कुत्तों से बचाया. इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई.

प्रशासन का प्रयास साबित हुआ नकाफी 

बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में आवारा कुत्ते अब तक खेतों में काम करने के दौरान कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन एक्शन में आयी. जिला प्रशासन की सूचना पर पटना से वन विभाग के साथ शूटर्स की टीम पिछले दिनों बेगूसराय के बछवारा पहुंची थी और इस टीम ने बहियार इलाके में कुत्तों के मारने का काम शुरू किया था. टीम ने करीब एक दर्ज कुत्तों को मार गिराया था, लेकिन एक बार फिर से कुत्तों के हमले का मामला सामने आ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन