बिहार में कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरे लोग, शीतलहर का अलर्ट, देखिए राजधानी पटना में घने कोहरे का कोहराम

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने लोगों की समस्या को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट किया है. वहीं, कुछ दिनों बााद बारिश की भी चेतावनी है. घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन
undefined

बिहार में कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना में घने कोहरे ने कोहराम मचा दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

विमान की उड़ाने प्रभावित हुई है. इसके अलावा ट्रेन का परिचालन भी बाधित है. लोगों की परेशानी बढ़ गई है. यात्रियों को विजिबिलिटी कम होने के कारण काफी परेशानी हो रही है.

Also Read: Patna Flights Delay: पटना में कोहरे के कारण आठ फ्लाइटें रद्द, जानें ट्रेनों का हाल
undefined

कोहरे के कारण वाहन सड़क हादसे का शिकार भी हुई है. राज्य कोल्ड डे की चपेट में है. वहीं, अब बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश भर में घना कोहरा छाया हुआ है.

undefined

फिलहाल, लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. ठंडी हवाओं ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. पटना के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शीतलहर का दौर अभी थमने की संभावना नहीं जताई गई है.

undefined

लोगों को अभी ठंड की मार झेलनी पड़ेगी. बता दें कि पछूआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश के अधिकांश भाग में घना कोहरा छाया हुआ है. अगले चार दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में ठंड की विदाई की आयी तारीख, बारिश और शीतलहर को लेकर भी मौसम विभाग ने दी जानकारी..
undefined

शीतलहर को लेकर अलर्ट है. पटना के साथ ही अधिकतक भागों में जम्मू कश्मीर और दार्जिलिंग जैसे हालात है. पटना के न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में मात्र चार डिग्री का फर्क है.

undefined

वहीं, फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम के बदलने की संभावना है. बुधवार को छपरा, फारबिसगंज, मोतिहारी, कैमूर, जीरादेई, गया, फारबिसगंज, बक्सर, और किशनगंज में घना कोहरा का प्रभाव रहा.

undefined

घने कोहरे के प्रभाव से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. लोगों को काफी समस्या हो रही है. पटना समेत 13 जिलों में बारिश की बात कही गई है.

undefined

भयंकर ठंड के साथ बारिश की वजह से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन