Weather in Bihar : चक्रवाती हवाओं के दबाव से पूरे बिहार में छाये रहेंगे हल्के बादल

Updated:
विज्ञापन
Weather in Bihar : चक्रवाती हवाओं के दबाव से पूरे बिहार में छाये रहेंगे हल्के बादल

चक्रवाती हवाओं के दबाव से सोमवार को पूरे बिहार में हल्के बादल छाये रहेंगे. हालांकि अगले 36 घंटे तक बरसात की संभावना नहीं है. हालांकि बुधवार को हल्की बूंदा बांदी हो सकती है. विशेष कर रात के तापमान में अपेक्षाकृत वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

पटना. चक्रवाती हवाओं के दबाव से सोमवार को पूरे बिहार में हल्के बादल छाये रहेंगे. हालांकि अगले 36 घंटे तक बरसात की संभावना नहीं है. हालांकि बुधवार को हल्की बूंदा बांदी हो सकती है. विशेष कर रात के तापमान में अपेक्षाकृत वृद्धि हो सकती है.

ऐसी परिस्थिति में रात का तापमान अभी सामान्य से अधिक बना रहेगा. आइएमडी की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है. चक्रवाती हवाओं का दबाव भी राज्य झेल रहा है.

ऐसी स्थिति में बिहार में सतह से करीब एक किलोमीटर की ऊंचाई तक 15-20 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है.

यह दौर अगले 48 घंटे तक बना रहेगा. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे तक दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा. रात के तापमान में भी कोई खास अंतर नहीं होने जा रहा है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन