Bihar Weather News: मौसम की खराबी से पटना एयरपोर्ट पर 13 विमान रद्द, सात विमान देर से उड़े

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather News Live: पटना सहित समूचे बिहार में आज बुधवार की सुबह कोहरा और ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. आज बिहार में तेज हवा के साथ बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की आशंका है. मौसम अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर

विज्ञापन

मौसम की खराबी से पटना एयरपोर्ट पर 13 विमान रद्द, सात विमान देर से उड़े

पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब होने से 13 विमान रद्द रहे. वहीं सात विमान देर से उड़े. मौसम की खराबी की वजह से दिल्ली व बेंगलुरु के विमान अधिक प्रभावित रहे. इससे यात्रियों को परेशानी हुई. रद्द 13 विमानों में 10 विमान दिल्ली के रहे, जबकि तीन विमान बेंगलुरु के रहे. सुबह में दिल्ली से आनेवाला स्पाइसजेट की एसजी 8721 दिल्ली का विमान रद्द रहा. रद्द विमानों की सूचना यात्रियों को पहले से उपलब्ध कराने से वे निश्चिंत रहे.

बिहार में बारिश और ओलावृष्टि का असर, कड़ाके वाली ठंड के लिए रहे तैयार

बिहार में बीते दो दिनों में राज्य के 26 जिलों में लगभग 2 एमएम बारिश हुई है. इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है. अगले 24 घंटे तक बारिश का बारिश का यह सिस्टम एक्टिव रहने वाला है. ऐसे में अब इसका बड़ा प्रभाव आने वाले 48 घंटे के बाद दिखाई देगा. इस दौरान रात में कड़ाके की ठंड के साथ सुबह में कोहरा और धुंध वाला दिन होगा. मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश को लेकर अलर्ट किया है.

बिहार में आने वाले 3 दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के कई इलाजों में आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, कई जिलों में बूंदा बांदी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

पटना और बांका जिले में ओरेंज अलर्ट जारी, मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना और बांका जिले में ओरेंज अलर्ट जारी किया. विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

मौसम में आए बदलाव से बढ़ी कनकनी, बिहार के किसान परेशान

बिहार के अरवल जिले में सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में मौसम में आए बदलाव के चलते कनकनी बढ गई. वहीं किसान परेशान हैं. बूंदा बांदी बारिश से खलिहान में रखे धान का फसल भी क्षतिग्रस्त हुई. जिससे किसान मायूस दिख रहे हैं. दो दिन से मौसम खराब होने के कारण किसान का भी खलिहान में रखे फसल का भी नुकसान देखने को मिला.

14 जनवरी तक बिहार में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

14 जनवरी तक बिहार समेत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली और ओले गिरने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को ओड़िशा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी और केरल में इस सप्ताह के अंत तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola