पटना समेत आठ शहरों में शिमला से भी ज्यादा ठंड, 22 किमी की रफ्तार से चल रही बफीर्ली हवा, जानें कब मिलेगी राहत
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 08 Jan 2023 12:29 PM
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार हिमालय की पहाड़ों से बर्फीली हवाओं को लेकर आ रही पछुआ हवाएं 22.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है. जिसके कारण पटना समेत आठ शहरों में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है.
पटना. बिहार में ठंड का कहर जारी है. ठंड का आलम ये है कि राजधानी पटना समेत राज्य के आठ शहरों में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. पटना सहित 13 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. ठंड को देखते हुए पटना के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. हिमालय की पहाड़ों से बर्फीली हवाओं को लेकर आ रही पछुआ हवाएं 22.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है.
पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत राज्य के आठ शहरों में शनिवार और रविवार को शिमला से भी अधिक ठंड महसूस किया गया है. गया में शनिवार को सबसे अधिक ठंड महसूस किया गया है. शिमला शहर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था. जबकि गया शहर का तापमान 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि बिहार में ठंड की स्थिति कैसी है. अगर राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिख से नख तक ऊनी कपड़ों में छुपने के बाद भी हवाएं हड्डी को कंपा रही थी. हवाओं के कारण हाथ-पैरों के ब्लड जमने से सुन्न हो जा रहे हैं.
Also Read: बिहार में 15 जनवरी को मनायी जायेगी मकर संक्रांति, पटना में पतंगों की होगी कलाबाजी, जानें इस दिन का महत्व
मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय के मुताबिक दिन व रात दोनों समय कड़ाके की ठंड का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. क्योंकि इसकी वायुमंडलीय परिस्थितियां अभी भी बनी हुई हैं. वायुमंडल के ऊपरी सतह पर जमा कोहरा धूप के लिए तब तक बाधा बनता रहेगा. आने वाले दोनों पश्चिम विक्षोभ उच्च तीव्रता के आंके जा रहे हैं. पहला विक्षोभ नौ और 10 को दस्तक देगा. दूसरा 12 से 13 जनवरी को आयेगा, जिससे 12 से 18 जनवरी के बीच इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गोपालगंज समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










