महानंदा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी, गंगा-बरंडी व कारी कोसी नरम

Updated at : 31 Aug 2020 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी, गंगा-बरंडी व कारी कोसी नरम

कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में रविवार को दूसरे दिन भी उतार चढ़ाव रहा है. इस नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर कमी दर्ज की गयी. जबकि कई स्थानों पर स्थिर है. जबकि गंगा, कारी कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है. कोसी नदी के जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर स्थिर है.

विज्ञापन

कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में रविवार को दूसरे दिन भी उतार चढ़ाव रहा है. इस नदी के जलस्तर में कुछ स्थानों पर कमी दर्ज की गयी. जबकि कई स्थानों पर स्थिर है. जबकि गंगा, कारी कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है. कोसी नदी के जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर स्थिर है.

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ रविवार की सुबह जलस्तर 29.20 मीटर था, जो छह घंटे के बाद जलस्तर 29.20 मीटर ही रहा. इसी नदी के बहरखाल में 28.78 मीटर था, जो छह घंटे बाद 28.78 मीटर ही रहा. कुर्सेल में रविवार की सुबह 29.13 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर को यहां का जलस्तर 29.12 मीटर हो गया.

इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.13 मीटर था, जो छह घंटे बाद जलस्तर 27.10 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 25.98 मीटर था, जो रविवार की दोपहर में 25.96 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 28.02 मीटर था, जो छह घंटे बाद 28.02 मीटर ही रहा. धबोल में इस नदी का जल स्तर रविवार की सुबह 27.54 मीटर था. छह घंटे बाद दोपहर 12 बहे यहां का जलस्तर 27.54 मीटर ही रहा है.

गंगा, कारी कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर रविवार को कमी दर्ज की गयी. जबकि कोसी नदी का जलस्तर शांत रहा है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की सुबह 27.17 मीटर दर्ज किया गया, जो छह घंटे बाद यहां का जलस्तर 27.15 मीटर ही रहा. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.97 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद रविवार की दोपहर 29.94 मीटर हो गया है.

बरंडी नदी का जलस्तर एनएच-31 के डूमर पर रविवार की सवेरे 30.91 मीटर दर्ज किया गया. जबकि छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर की 30.90 मीटर ही रहा है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की सवेरे 30.40 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर 30.40 मीटर ही रहा. कारी कोसी नदी के चेन संख्या 389 में जलस्तर 28.01 मीटर था. छह घंटे बाद रविवार की दोपहर में यहां का जलस्तर 27.99 मीटर हो गया है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन