ePaper

कटिहार में महानदी और गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी, लोगों में भय का माहौल

Updated at : 19 Sep 2022 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में महानदी और गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी, लोगों में भय का माहौल

bihar flood: कटिहार में महानंदा नदी सहित सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान नदियों के जलस्तर में पांच से 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

कटिहार: जिले के महानंदा नदी सहित सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान नदियों के जलस्तर में पांच से 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. उल्लेखनीय है कि जिले के प्रमुख नदियों के जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार घट रहा था. जिले के महानंदा, गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि शुरू हो गयी है.

बीते 12 घंटे में नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी

महानंदा, गंगा, कोसी, बरंडी एवं कारी कोसी नदी के जलस्तर में उफान आ गया है. इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि का रफ्तार यही रहा तो कुछ दिनों में चेतावनी स्तर से ऊपर हो जायेगी. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में रविवार की सुबह जलस्तर 29.96 मीटर था, जो शाम में बढ़कर 30.29 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.61 मीटर था, जो बढ़कर 29.94 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार की सुबह 30.00 मीटर था, जो बढ़कर 30.35 मीटर हो गया है. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 26.96 मीटर था, जो 12 घंटे बाद यहां का जलस्तर बढ़कर 27.21 मीटर हो गया है.

गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 26.04 मीटर था, जो रविवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 26.21 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रहा है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.04 मीटर था. रविवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.35 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.37 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 28.66 मीटर हो गया है.

गंगा, कोसी, कारी कोसी व बरंडी में उफान

गंगा, कोसी, कारी कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गयी है. गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की सुबह 26.33 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 26.39 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.24 मीटर दर्ज किया गया था, जो 12 घंटे बाद रविवार की शाम में जलस्तर बढ़कर 29.26 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की सुबह 28.98 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.06 मीटर ही रहा है. बरंडी नदी का जलस्तर डूमर में 29.88 मीटर दर्ज किया गया. रविवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.94 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोशी नदी के चेन संख्या 389 में सुबह जलस्तर 27.07 मीटर था. जबकि रविवार की शाम में जलस्तर बढ़कर 27.16 मीटर हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन