ePaper

Video: विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर बवाल, डीजी ने पटना पुलिस को लगाई फटकार

Updated at : 12 May 2022 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Video: विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर बवाल, डीजी ने पटना पुलिस को लगाई फटकार

Visvesvaraya Bhavan Fire: अग्निशमन डीजी शोभा अहोतकर ने इस मुद्दे पर लोकल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पटना की सुस्ती के कारण अग्निशमन विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

राजधानी पटना के हड़ताली मोड़ पर स्थित विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. आग बिल्डिंग के तीसरी-चौथी मंजिल पर लगी जो कि धीरे-धीरे 6वीं मंजिल को भी अपनी जद में ले लिया है. आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इधर, इस आग पर बवाल शुरु हो गया है. अग्निशमन डीजी शोभा अहोतकर ने इस मुद्दे पर लोकल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पटना की सुस्ती के कारण अग्निशमन विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.इधर, इससे जुड़े सवाल करने पर पटना के एसएसपी ने कहा कि इसका जवाब वे ही दे सकती है. हमारी टीम समय पर घटनास्थल पर पहुंच गई थी. घटनास्थल पर लगी सीसीटीवी कैमरा से इसे देखा जा सकता है. देखिए वीडियो….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन