ePaper

बिहार में अब तक 830 बच्चों में वायरल बुखार, 113 हुए भर्ती, कोरोना के 12 नये मरीज भी मिले

Updated at : 15 Sep 2021 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब तक 830 बच्चों में वायरल बुखार, 113 हुए भर्ती, कोरोना के 12 नये मरीज भी मिले

वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है. मंगलवार को राज्य भर में 830 बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित होकर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में इलाज के लिए आये. इनमें से 113 बच्चों को बुखार व सांस की तकलीफ होने के कारण भर्ती कराना पड़ा.

विज्ञापन

पटना. वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है. मंगलवार को राज्य भर में 830 बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित होकर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में इलाज के लिए आये. इनमें से 113 बच्चों को बुखार व सांस की तकलीफ होने के कारण भर्ती कराना पड़ा. इन सभी बच्चों की जांच की गयी.

एक बच्चे में डेंगू संक्रमण पाया गया जबकि अन्य किसी भी बच्चे में न तो चिकेनगुनिया और नहीं कोरोना व मलेरिया की शिकायत पायी गयी. मंगलवार को बेतिया में 67, भोजपुर में 56, भभुआ में 82, कटिहार में 30, सहरसा में 71 व मुजफ्फरपुर में 18 बच्चे ओपीडी में इलाज के लिए आये. चिकित्सकों द्वारा इलाज व परामर्श के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

आइजीआइएमएस, एम्स व पीएमसीएच में 272 बच्चे पहुंचे इलाज कराने

दूसरी ओर 24 घंटे में आइजीआइएमएस, पीएमसीएच और पटना एम्स के ओपीडी में कुल 272 बच्चे इलाज को पहुंचे. इनमें अधिकतर वायरल, निमोनिया, डायरिया, डेंगू से पीड़ित थे. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक पटना एम्स में 142, पीएमसीएच में 62 और आइजीआइएमएस में 68 बच्चे शामिल हैं. हालांकि, अच्छी बात तो यह है कि पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में एक भी बच्चे की वायरल से मौत नहीं हुई है.

पीएमसीएच में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. तीन दिन पहले जहां रोजाना 10 से 12 बच्चे भर्ती होते थे, वहीं अब संख्या घटकर चार से छह के बीच आ गयी है.

पीएमसीएच में 24 घंटे के अंदर 62 बच्चे ओपीडी में इलाज के लिए आये. इनमें 6 बच्चों को भर्ती किया गया. जांच में पाया गया कि छह में पांच बच्चों को निमोनिया हुआ था. वर्तमान में पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग में अलग-अलग रोग के करीब 127 बच्चे भर्ती हैं.

इधर सूबे में मंगलवार को कुल 12 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इसमें दो अन्य राज्यों के संक्रमित शामिल हैं. इसके अलावा पटना जिले में सर्वाधिक पांच नये संक्रमित मिले जबकि भोजपुर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मुंगेर व मुजफ्फरपुर जिले में एक-एक संक्रमित पाये गये. कोरोना संक्रमण को लेकर कुल 144835 सैंपलों की जांच की गयी. कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.65 प्रतिशत रह गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन