अजब चोर का गजब 'कारनामा', लग्जरी कार की चोरी कर लाखों रुपये में बेचा, इस वजह से खुल गयी पोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2022 1:04 AM
Bihar crime news: बिहार की राजधानी पटना में एक शातिर चोर ने एक कार की चोरी कर उसका विज्ञापन ओएलएक्स पर डालकर बेच दिया. इस ठगी का शिकार रोहतास जिले का युवक हुआ है.
Patna news: पटना में शातिर चोरों ने एक अजब कारनामा कर दिया है. शातिरों ने पहले कार चोरी की और फिर उसे ओएलएक्स पर बेच दिया. इस ठगी का शिकार रोहतास जिले का युवक अंकुश कुमार हुआ है. पीड़ित युवक ने शास्त्रीनगर थाने में चोर राजू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पिछले दिनों अंकुश की कार का इंश्योरेंस पेपर हाथ लग गया. इसके बाद उन्होंने जांच की, तो पता चला कि कार अनिक कुमार नाम के व्यक्ति की है. यह बात सामने आने की बाद अंकुश ने शास्त्रीनगर थाने में राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया.
अंकुश पटना में राजा बाजार रोड नंबर 49 स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं. उन्होंने बताया कि मैंने अक्तूबर में ओएलएक्स पर एक कार का विज्ञापन देखा. इसके बाद खरीदार राजू से बातचीत की. अंकुश ने बताया कि हमने आर ब्लॉक पर कार देखी और फिर उसकी कीमत 4.25 लाख तय की गयी. अंकुश ने वहीं 11 हजार रुपये एडवांस दे भी दिये. 22 अक्तूबर को अंकुश ने पूरी कीमत देकर कार खरीद ली.
अंकुश ने कहा कि राजू ने कुछ दिनों में कागज ट्रांसफर कर देने की बात कही और अपने नाम से बना हुआ गाड़ी का कागज दे दिया. इसके बाद अंकुश त्योहार में व्यस्त हो गया. इसी दौरान अंकुश की दादी का देहांत हो गया, तो वह राजू को फोन नहीं कर पाया. जब वह फ्री हुआ और कागज निकालने लगा. इसके बाद इंश्योरेंस का मैसेज आया, तो पता चला कि गाड़ी दूसरे के नाम पर है. पुलिस ने इस मामले में राजू का मोबाइल नंबर पता कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










