वृद्धावस्था पेंशन के लिए ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लालगंज : लालगंज प्रखंड की लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के दर्जनों महिला-पुरुषों ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्ष 2016 से ही उन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है. इसके लिए मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते वे […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज प्रखंड की लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के दर्जनों महिला-पुरुषों ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्ष 2016 से ही उन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है. इसके लिए मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते वे सभी थक चुके हैं.

विज्ञापन
इसके बावजूद अभी तक कोई निदान नहीं निकला है. साथ ही आरोप लगाया कि इसके लिए पंचायत सचिव दो-दो हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. बीडीओ ने सभी को समझा कर शांत कराया. साथ ही आरटीपीएस काउंटर अपना आवेदन जमा करने को कहा. प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक ज्ञापन देकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है.
प्रदर्शन में सीता देवी, शकुंतला देवी, किशोरी सहनी, रामदुलारी देवी, लालू सहनी, कली देवी, थुकरू सहनी, परीक्षण सहनी, सुनैना देवी, जय देवी, गुलाबी देवी, सरस्वती देवी, तारा देवी, हरेंद्र सहनी, रामदेव पासवान, रघुनाथ सहनी आदि शामिल थे. इस इस संबंध में बीडीओ राधारमण मुरारी ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच का आदेश दिया गया है. जांच में दोषी पाये जाने पर पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन