ePaper

मायके से ससुराल जा रही महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, पति-पुत्र की हालत गंभीर

Updated at : 18 Apr 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
मायके से ससुराल जा रही महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, पति-पुत्र की हालत गंभीर

महनार : हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीन नगर मुख्य मार्ग पर महनार थाने के महनार बाजार के न्यू रोड में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि उसके पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के […]

विज्ञापन

महनार : हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीन नगर मुख्य मार्ग पर महनार थाने के महनार बाजार के न्यू रोड में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि उसके पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने चार घंटे तक महनार मोहिउद्दीन नगर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल पर सभी को समझा कर शांत कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के धमौन गांव के अखिलेश राय अपनी पत्नी 40 वर्षीय मीना देवी एवं आठ वर्षीय पुत्र लक्ष्मण के साथ बाइक से शिवनगर दियारा स्थित अपने ससुराल से वापस घर जा रहे थे. जैसे ही हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीन नगर एसएच 93 महनार बाजार न्यू रोड में पहुंचे कि विपरीत दिशा से छड़ और सीमेंट आदि लोड कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
इस घटना में बाइक पर बैठी मीना देवी सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर से कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी अखिलेश राय व उसके पुत्र लक्ष्मण को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
इधर घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. परिजन व आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही महनार थानाध्यक्ष उदयशंकर, देसरी थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये.
लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद महनार सीओ, थानाध्यक्ष, जदयू के महनार प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय, दक्षिणी धमौन पंचायत के मुखिया अभिमन्यु राय आदि ने सभी को समझा कर शांत कराया. सड़क जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. साथ ही गांव में मौत की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. इस मामले में सीओ शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. जल्द ही उन्हें सहायता उपलब्ध करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन