एक्सप्रेस ट्रेनों को ही तस्कर बनाते हैं अपना निशाना

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन तस्करों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है. तस्करों के लिए हाजीपुर स्टेशन बेहद उपयोगी साबित हो रहा है. जी हां, हाजीपुर रेलवे स्टेशन, जो अबतक सिर्फ देश के सुदूर जगहों पर जाने-आने के लिए ही जाना जाता था, लेकिन अब यह स्टेशन तस्करों का विशेष ट्रांजिट जोन बन […]
हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन तस्करों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है. तस्करों के लिए हाजीपुर स्टेशन बेहद उपयोगी साबित हो रहा है. जी हां, हाजीपुर रेलवे स्टेशन, जो अबतक सिर्फ देश के सुदूर जगहों पर जाने-आने के लिए ही जाना जाता था, लेकिन अब यह स्टेशन तस्करों का विशेष ट्रांजिट जोन बन गया है. मालूम हो कि यहां पर कई एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव है, जहां से लोग एक जगह से दूसरे जगह अपने गंतव्य पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं.
यहां से ट्रेनों के जरिये तस्कर और काला धंधा करने वाले लोग काफी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तस्करी का सामान पहुंच रहे हैं. ये धंधेबाज खास कर एक्सप्रेस ट्रेनों को ही तस्करी के लिए अपना निशाना बना रहे हैं. देश के अन्य शहरों तक तस्करों का पूरा सिंडिकेट फैला है. जिनके माध्यम से तस्करी का सामान देश के कोने -कोने में पहुंचाया जा रहा है. नार्थ ईस्ट, बिहार, बंगाल से होते हुए देश के तमाम आर्थिक राजधानियों में तस्कर यहां से अपनी गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.
जानकारों की मानें तो सड़क यातायात को छोड़ अब तस्कर ट्रेनों से ही तस्करी का काम करने लगे हैं. सड़क यातायात की जगह ट्रेनों को वे ज्यादा सुरक्षित और आसान मान रहे हैं. चेकिंग और अन्य मुश्किलों से बचने के लिए तस्कर अब एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों को अपना माध्यम बना रहे हैं. पिछले एक साल में हाजीपुर स्टेशन से ट्रेनों से दो करोड़ से उपर के तस्करी के सामान बरामद किये जा चुके हैं.
पिछले एक साल में हाजीपुर स्टेशन से तस्करी के पकड़े गये सामान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




