दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

बिदुपुर : पानापुर कयाम गांव में एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गयी. दहेज में महज एक लाख रुपये नहीं देने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी लखनदेव पासवान ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कयाम निवासी सिंकू पासवान, […]
बिदुपुर : पानापुर कयाम गांव में एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गयी. दहेज में महज एक लाख रुपये नहीं देने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. इस संबंध में औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी लखनदेव पासवान ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कयाम निवासी सिंकू पासवान, समुद्री देवी, पुष्पा देवी, नाथू पासवान, रिंकू पासवान व अमरजीत पासवान के विरुद्ध बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में लखनदेव पासवान ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री नमिता देवी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ छह वर्ष पूर्व सिंकू पासवान के साथ हुई थी.
शादी में एक लाख रुपये के जेवर कपड़ा, बर्तन आदि उपहार स्वरूप दिये गये. शादी के बाद दामाद सिंकू पासवान ऑटो खरीदने के लिए एक लाख रुपये की मांग की. जब पैसे नहीं दिये, तो पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे और बार-बार पैसे के लिए दबाव बनाने लगे. अंत में 28 जून को पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




