ePaper

यूपी में एनडीए से अलग हुआ जदयू, बीजेपी से नहीं बनी बात, पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

Updated at : 16 Jan 2022 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में एनडीए से अलग हुआ जदयू, बीजेपी से नहीं बनी बात, पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

Bihar Politics यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अब अपने दम पर चुनावी मैदान में दिखेगा. बता दें कि यूपी में पहले बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात पर सहमति बनती दिख रही थी.

विज्ञापन

Bihar Politics यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अब अपने दम पर चुनावी मैदान में दिखेगा. बता दें कि यूपी में पहले बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात पर सहमति बनती दिख रही थी. हालांकि, अब सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसने की बात सामने आ रही है और इसी वजह से जदयू ने उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है.

इसी कड़ी में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक बुलायी है. बैठक में जदयू अपनी सीटें चिन्हित करेगा और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने सभी संभावित उम्मीदवारों और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है.

वहीं, जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी केसी त्यागी ने भी कहा है कि जदयू अब अकेले दम पर यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगा. इसके लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार की बैठक के बाद की जायेगी. चर्चा है कि जदयू अब पार्टी प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रही है और इसकी घोषणा भी जल्द की जायेगी.

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बतौर जदयू प्रत्याशी लड़ने के लिए 51 नेताओं ने पांच-पांच हजार रुपये लखनऊ स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में जमा करवाया है. मंगलवार की बैठक में इन सभी के नाम पर भी विचार किया जायेगा. पार्टी की नजर बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों पर है. इसके साथ ही पार्टी सभी समुदायों की भावनाओं और अपने जनाधार को ध्यान में रखते हुए अपना प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी कर रही है.

Also Read: Bihar News: पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव JDU में शामिल, वर्चुअल माध्यम से दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन