बिहार के विश्वविद्यालय मई में ही कर सकते हैं गर्मी की छुट्टी, राजभवन से स्वीकृति मिलने का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
बिहार के विश्वविद्यालय मई में ही कर सकते हैं गर्मी की छुट्टी, राजभवन से स्वीकृति मिलने का इंतजार

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में गर्मी छुट्टी मई में करने को लेकर मंथन चल रहा है. विवि के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इसको लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में गर्मी छुट्टी मई में करने को लेकर मंथन चल रहा है. विवि के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इसको लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है. राजभवन से जैसे ही स्वीकृति मिलती है, विश्वविद्यालय में इसे लागू कर दिया जायेगा.

सुरेंद्र प्रताप सिंह फिलहाल चार विश्वविद्यालयों मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी, मिथिला यूनिवर्सिटी व आर्य भट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति हैं.

अगर राजभवन से स्वीकृति मिलती है तो जून की जगह मई में ही गर्मी छुट्टी कर दी जायेगी और जून में छुट्टी नहीं रहेगी. उस दौरान विवि खुला रहेगा और कार्य होंगे. ऐसा प्रस्ताव भेजा गया है.

उधर लगातार विभिन्न शिक्षक संगठन व कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय व राजभवन से विश्वविद्यालय को फिलहाल बंद करने की मांग की है. उनका कहना है कि लगातार शिक्षकों व कर्मचारियों की मौत कोरोना से हो रही है.

इसको देखते हुए विवि को कुछ दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की जाये. बताते चलें कि विश्वविद्यालय में हर दिन कोई न कोई कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है, जिससे दहशत की स्थिति है. कुछ शिक्षकों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन