Bihar Teacher Transfer: बिहार के 1.20 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 May 2025 7:47 AM
UP PGT Exam Postponed
Bihar Teacher Transfer: बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया 27 मई से शुरू होने जा रही है. पहले चरण में 1.20 लाख शिक्षकों को नए स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को 10 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.
Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 1.20 लाख शिक्षकों का तबादला 27 मई से शुरू होगा. शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को 10 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. तबादले के बाद शिक्षक अपनी नई जगह पर गर्मी की छुट्टियों के बाद योगदान देंगे.
इस बार की तबादला प्रक्रिया को तकनीक आधारित और गोपनीय बनाया गया है. शिक्षकों के ट्रांसफर और स्कूल आवंटन की पूरी प्रक्रिया ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से की जाएगी. इस दौरान शिक्षकों को मोबाइल नंबर पर तबादले की सूचना दी जाएगी.
गोपनीयता का रखा जाएगा पूरा ध्यान
शिक्षकों की पहचान कोड के जरिए की जाएगी ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और गोपनीयता बनी रहे. डीईओ को भी सिर्फ शिक्षक का कोड और विषय की जानकारी होगी, नाम नहीं. अगर किसी पंचायत में रिक्त पद 10 हैं और आवेदन 15, तो 10 शिक्षकों को वहीं स्कूल मिलेंगे, जबकि बाकी को निकट की पंचायतों में समायोजित किया जाएगा.
दो चरणों में होगा ट्रांसफर
दिसंबर 2024 में कुल 1.90 लाख शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. इनमें से पहले चरण में 1.20 लाख शिक्षकों का तबादला किया जाएगा. बाकी शिक्षकों को दूसरे चरण में समायोजित किया जाएगा. इन शिक्षकों में से करीब 1.62 लाख ने घर से दूरी को आधार बनाकर तबादले की मांग की है, जबकि 70 हजार से ज्यादा ने प्रखंड परिवर्तन का विकल्प चुना है.
डीईओ को दिया गया प्रशिक्षण
तबादला प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही, दो दिनों के भीतर अंतिम दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे. इस पहल के जरिए शिक्षा विभाग न केवल शिक्षकों को उनकी पसंद की जगह पर कार्य करने का अवसर देगा, बल्कि राज्य के शैक्षणिक ढांचे को भी संतुलित और सुदृढ़ करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










