ePaper

पाटलिपुत्र जंक्शन-पहलेजा के बीच दोनों ओर से चलेंगी ट्रेनें, दोहरीकरण का काम पूरा, अनुमति का इंतजार

Updated at : 02 Feb 2022 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
पाटलिपुत्र जंक्शन-पहलेजा के बीच दोनों ओर से चलेंगी ट्रेनें, दोहरीकरण का काम पूरा, अनुमति का इंतजार

मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद दोहरीकरण का लाभ मिलना शुरू होगा. इसके बाद दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र जंक्शन से पहलेजा के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है. नये ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनों के चलने को लेकर मुख्य संरक्षा आयुक्त की (सीआरएस)अनुमति का इंतजार है. मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद दोहरीकरण का लाभ मिलना शुरू होगा. इसके बाद दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा.

सीआरएस को लिखा गया पत्र

रेलवे के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस माह में कभी भी निरीक्षण होने के बाद ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने की संभावना है. इसके निरीक्षण के लिए पूमरे की ओर से मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) को पत्र लिखा गया है.

ट्वीन सिंगल लाइन का भी होगा फायदा

इस रूट पर नयी तकनीक ट्वीन सिंगल लाइन का भी फायदा मिलेगा. नयी तकनीक होने से एक तरफ से दोनों ट्रैक पर दो ट्रेनें आ-जा सकेंगी, बशर्तें दूसरी तरफ से उस समय कोई ट्रेन नहीं हो, यानी सोनपुर व छपरा की तरफ से आनेवाली ट्रेनें एक साथ पाटलिपुत्र जंक्शन आ-जा सकती हैं.

उत्तर बिहार से संपर्क बढ़ेगा

दोहरीकरण से उत्तर बिहार से संपर्क और बढ़ जायेगा. ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी. साथ ही दोहरीकरण होने से पाटलिपुत्र जंक्शन या पहलेजा में ट्रेन के पास करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे समय की बचत के साथ यात्रियों को सुविधा होगी.

अनुमति का इंतजार 

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र जंक्शन व पहलेजा के बीच दोहरीकरण के साथ सभी तकनीकी काम पूरे हो गये हैं. सीआरएस के निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने पर नये ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन