VIDEO: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का हंगामा, रजिस्ट्रार को कमरे में किया बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने वेतन रोके जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया. उन्होंने कुलसचिव के दफ्तर में जाकर नारेबाजी की और उन्हें चैंबर में बंद कर दिया. कुलसचिव के वाहन पर भी कब्जा कर लिया गया.
विज्ञापन
आरफीन: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. वेतन भुगतान रोके जाने से नाराज बड़ी संख्या में कर्मचारी कुलसचिव डॉ विकास चंद्रा के दफ्तर पहुंच गए और उनके सामने नारेबाजी की. रजिस्ट्रार को कमरे में बंद करके बाहर से ताला जड़ दिया गया. वहीं थोड़ी देर बाद कुलसचिव को कर्मचारियों ने बाहर निकाला. कुलसचिव की गाड़ी को जब्त कर लिया गया जिसके बाद उन्हें पैदल ही गेस्ट हाउस जाना पड़ा. देखिए विवाद का पूरा वीडियो.. .
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें