सीतामढ़ी में बारिश के दौरान दीवार गिरने से तीन मासूम की मौत, कोहराम

Updated at : 02 Jul 2021 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी में बारिश के दौरान दीवार गिरने से तीन मासूम की मौत, कोहराम

Bihar Rain News: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गांव के ही वार्ड नंबर-9 निवासी मो हाशिम शाह की पुत्री जैनब खातून(नौ वर्ष), पुत्र मो इनायत(पांच वर्ष) तथा मो फैजान(दो वर्ष) शामिल है.

विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गांव के ही वार्ड नंबर-9 निवासी मो हाशिम शाह की पुत्री जैनब खातून(नौ वर्ष), पुत्र मो इनायत(पांच वर्ष) तथा मो फैजान(दो वर्ष) शामिल है.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया तथा तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृत बच्चों के पिता मुंबई स्थित धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता है.

जानकारी के अनुसार, बच्चों की मां महमूदा खातून भैंस चराने सरेह में गयी थी. तीनों भाई व बहन घर में आंगन में खेल रहे थे. इसी क्रम में घर का पुराना व जर्जर दीवार अचानक गिर गया, जिसके चपेट में आकर तीनों की मौत हो गयी. तीनों बच्चों की मौत से घर में कोहराम मचा है. मां व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता अभी मुंबई में ही है.

Also Read: किसके सिर सजेगा ताज? बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसला जल्द, तारिक अनवर और राजेश राम रेस में सबसे आगे

इनपुट : राकेश राज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन