पटना जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगा ब्रेक, पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत

Updated at : 14 Jun 2021 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगा ब्रेक, पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत

New Delhi: Medics sanitise their hands inside Covid emergency ward at Yamuna Sports complex, as coronavirus cases surge across the country, in New Delhi, Wednesday, April 21, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI04_21_2021_000269B)

जिले में संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा गया है. पिछले तीन दिन से 50 से नीचे पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला अब भी जारी है. इसी कड़ी में रविवार को शहर के सरकारी अस्पतालों में छह मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी.

विज्ञापन

पटना. जिले में संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा गया है. पिछले तीन दिन से 50 से नीचे पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला अब भी जारी है. इसी कड़ी में रविवार को शहर के सरकारी अस्पतालों में छह मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी.

आइजीआइएमएस में चार व पीएमसीएच में एक मरीज की मौत हुई है. आइजीआइएमएस में वर्तमान में 163 मरीज कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं. इनमें 43 मरीजों का इलाज आइसीयू में चल रहा है.

वहीं, पीएमसीएच में कुल पांच मरीजों का इलाज आइसीयू में चल रहा है. दोनों अस्पताल मिलाकर 11 नये मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि बीमारी से ठीक होने वाले सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया.

इधर, एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित एक मरीज बहादुर निवासी 54 वर्षीय रवींद्र प्रसाद सिंह की मौत शनिवार की रात हो गयी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में इस वर्ष 458 मरीजों की मौत हो चुकी है.

उधर, एम्स में रविवार को तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि छह नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है. इसके अलावा ठीक होने पर चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 73 मरीजों का इलाज चल रहा था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन