बिहार में दंगा कराना चाहते हैं तेजस्वी, राहुल और प्रियंका को नहीं दिखते हिंदू, गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला 

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 29 Oct 2024 9:00 AM

विज्ञापन

Bihar : सीएम नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सूबे में दंगा कराना चाहते हैं.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमावार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीएम आवास में बुलाए गए NDA नेताओं की बैठक में शामिल हुए. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हो रही मजदूरों की हत्या का मुद्दा उठाते हुए फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी को घेरा. 

LG के शासन के दौरान नहीं हुई हत्याएं  

गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय. राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला के साथ खड़े हैं, जो पाकिस्तान की बात करते हैं, तो अब राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जब एलजी का जमाना था… तब हमले क्यों नहीं हो रहे थे. अब शुरू क्यों हो गए हैं.”

राहुल और प्रियंका को हिंदू दिखाई नहीं देते

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की राजनीतिक शैली पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि इन दोनों ही नेताओं को हिंदू दिखाई नहीं देते हैं. जहां उनका शासन होता है, वहां आमतौर पर इन दोनों ही नेताओं को कुछ और दिखाई देता है, जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदश्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. 

दंगा कराना चाहते हैं तेजस्वी 

शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे के राजद में शामिल होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू जी ने बिहार की जनता को अच्छा संदेश दिया है कि मैं 2006 के पहले वाला सब कुछ ठीक कर रहा हूं. वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधाते हुए कहा कि दंगा कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव खुद ही कराना चाहते हैं. मेरी नियत तो साफ है. मैं तो सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि “बंटोगे तो कटोगो”. मैं शुरू से ही यह नारा दे रहा हूं और आगे भी यही देता रहूंगा. मैं हिंदुओं को एकजुट करने के मकसद से ही हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहा हूं, जिसे अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें : Bihar: जंगल राज के कारण बिहार विकास से कोसों दूर, प्रशांत किशोर का RJD पर हमला

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन