घर से बुलाया, और बेरहमी से कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

मृतका की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार वंदना कुमारी घर के बरामदे में बने दुकाननुमा कमरे में अपने भतीजे के साथ सो रही थी. देर रात किसी का फोन आने पर वह घर से निकलकर पास स्थित विद्यालय भवन की ओर चली गई. आशंका जताई जा रही है कि वहीं पहले से मौजूद लोगों ने उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में मिला शव, कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका.

छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणै वार्ड संख्या-4 में सोमवार की मध्यरात्रि एक 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह घर के समीप स्थित एक सरकारी विद्यालय की पहली मंजिल के बरामदे पर युवती का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतका की पहचान वंदना कुमारी, स्वर्गीय सियाराम सरदार की पुत्री के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थानाध्यक्ष यूगल किशोर देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

थानाध्यक्ष की सूचना पर मंगलवार सुबह त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं तकनीकी शाखा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस को घटनास्थल के समीप से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

जानकारी के अनुसार वंदना कुमारी घर के बरामदे में बने दुकाननुमा कमरे में अपने भतीजे के साथ सो रही थी. देर रात किसी का फोन आने पर वह घर से निकलकर पास स्थित विद्यालय भवन की ओर चली गई. आशंका जताई जा रही है कि वहीं पहले से मौजूद लोगों ने उसकी हत्या कर दी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के शरीर पर अन्य चोट के निशान भी पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतका की बड़ी बहन शोभा देवी की एक वर्ष पूर्व असामयिक मौत हो गई थी. परिवार में वंदना की शादी अपने जीजा से कराने की चर्चा चल रही थी, जबकि युवती का पूर्व से किसी युवक के साथ प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है.

प्राथमिक जांच में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन