माघी पूर्णिमा पर हवन कर की विश्व कल्याण की कामना

Updated:
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर हवन कर की विश्व कल्याण की कामना

आयोजन को सफल बनाने में संजीव माधोगड़िया, सचिन माधोगड़िया, सानू माधोगड़िया एवं सत्यम माधोगड़िया की सक्रिय भूमिका रही

विज्ञापन

राघोपुर. माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को सिमराही निवासी एवं समाजसेवी घनश्याम लाल माधोगड़िया के निज आवास पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जजमान घनश्याम लाल माधोगड़िया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमा देवी माधोगड़िया द्वारा संकल्प के साथ किया गया. इसके पश्चात अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री मदन पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई व श्रद्धालुओं को श्री सत्यनारायण कथा का भावपूर्ण वाचन सुनाया. पूजनोपरांत विधि-विधान से हवन कर विश्व कल्याण की कामना की. आयोजन को सफल बनाने में संजीव माधोगड़िया, सचिन माधोगड़िया, सानू माधोगड़िया एवं सत्यम माधोगड़िया की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केदार माधोगड़िया, ललित माधोगड़िया, मनोज माधोगड़िया, सुनील माधोगड़िया, विनोद अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, दीना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे. सभी ने इस आध्यात्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन