पशु चराने गये गुणेशी यादव की सुरसर नदी में डुबकर हुई मौत
सीएचसी में परा मृतक पशुपालक का शव व मौजूद परिजन | Prabhat Khabar Network
छातापुर के महम्मदगंज में पशुपालक गुणेश यादव की सुरसर नदी में डूबने से मौत हो गई. मवेशी नहलाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए थे. घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ.
छातापुर (सुपौल) . छातापुर थानाक्षेत्र के महम्मदगंज पंचायत वार्ड संख्या दो के समीप शनिवार की सुवह सुरसर नदी में डूबने से एक पशुपालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान डहरिया पंचायत वार्ड संख्या आठ निवासी स्व जागो यादव के 52 वर्षीय पुत्र गुणेश यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुणेश यादव अहले सुबह घर से नित दिन की भांति मवेशी चराने नदी किनारे गए थे. इस दौरान वे पशु को नदी में नहला रहे थे. आशंका है कि नदी में पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए. जहाँ उन्हें डूबते देख उस पार खड़ी महिलाओं ने शोर मचाया.
आपके शहर में
दो घंटे की कोशिश के बाद बरामद किया गया शव
महिलाओं की शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद उन्हे पानी से बाहर निकाला गया. जीवित रहने की आस में परिजनों द्वारा उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी छातापुर ले गए. सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डा सत्या गुप्ता ने प्रारंभिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर गणेश यादव की हुई असामयिक मौत की खबर जानकर परिजनों में कोहराम मच गया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की पत्नी प्रमिला देवी के अलावे दो पुत्रों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना के तत्काल बाद पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली. तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. जिसके बाद पुलिस मौत के कारणों की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए