छातापुर में शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद, छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

समारोह में शामिल गुरूजनों के साथ छात्र छात्रायें | Prabhat Khabar Network

सरस्वती विद्या निकेतन, छातापुर में शिक्षक दिवस का उत्सव शानदार रहा. छात्रों ने महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मान व्यक्त किया.

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल). मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गयी. छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित जयंती सह शिक्षक दिवस समारोह में विद्यालय के एचएम गुरुचरण पासवान समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

केक काटकर एचएम ने साझा की खुशी

समारोह के दौरान एचएम गुरुचरण पासवान ने केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशी साझा की. शिक्षक नीतीश कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को महान शिक्षाविद बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प दिलाया.

साधारण परिवार से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे डॉ. राधाकृष्णन

वक्ताओं ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत की और अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक पहुंचे. शिक्षक दिवस उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर है. उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को दिशा देने और नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर जताया सम्मान

समारोह में छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षकों को आदरपूर्वक उपहार देकर सम्मानित किया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के समक्ष शीश नवाकर शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा और सम्मान की भावना देखने को मिली.

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यक्रम में शिक्षक गौतम मनोहर, जयकृष्ण कुमार जय, रंजना कुमारी, देवेंद्र कुमार मंडल, आशा झा, कुणाल किशोर, अमोद दास, दीपा कुमारी, अन्नू मोर्या, गीता कुमारी, प्रिया राज, मधु कुमारी, सविता कुमारी, दीपक कुमार, अभिजीत कुमार, सपना कुमारी, शिवलेन कुमार, मो. निजामुद्दीन, जन्नत हुसैन, प्रभू कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन