बस से आमने-सामने भिड़ी स्कूटी, 12वीं के छात्र की मौके पर मौत : परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मृतक युवक | Prabhat Khabar Network

सुपौल-किशनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 12वीं के छात्र अभिमन्यु की मौत हो गई. किशनपुर से सुपौल आ रही तेज रफ्तार बस की स्कूटी से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र बस के नीचे घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी. हादसा सुपौल-किशनपुर मार्ग पर सुखमारपुर वार्ड नंबर 03 स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हुआ. किशनपुर की ओर से सुपौल आ रही स्कूटी की सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया और बस की चपेट में आने के बाद कुछ दूरी तक घसीटता चला गया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी हरिराम कुमार के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि अभिमन्यु सुपौल में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई करता था. पढ़ाई के साथ वह एक निजी क्लिनिक में भी काम करता था. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह सुखमारपुर वार्ड नंबर 03 स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के आसपास रहता था.

शनिवार देर शाम अभिमन्यु स्कूटी से किशनपुर की ओर से सुपौल आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और बस की चपेट में आने से कुछ दूरी तक घसीटता चला गया. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी.

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

परिवार में मचा कोहराम

अभिमन्यु की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों और गांव के लोगों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया. पढ़ाई के साथ काम कर रहे 12वीं के छात्र की अचानक मौत से परिजन और आसपास के लोग सदमे में हैं.

सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन