दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में वार्ड सदस्य पति गंभीर रूप से जख्मी, स्थिति नाजुक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
छातापुर ब्लॉक चौक स्थित मनरेगा कार्यालय के सामने एसएच 91 पर सोमवार की देर शाम दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार वार्ड सदस्य पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि दूसरे बाइक का चालक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला. प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा हाइवे पर गिरे जख्मी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सुपौल स्थित एक निजी अस्पताल में जख्मी का इलाज चल रहा है और उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई है. जख्मी के समुचित उपचार में परिजनों के समक्ष आर्थिक समस्या आड़े आ रही है. जख्मी की पहचान घीवहा वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्या पति कुलानंद शर्मा बताये जा रहे हैं. हादसे की जानकारी के बाद पुलिस दोनों बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. जानकारी अनुसार वार्ड सदस्या पति श्री शर्मा छातापुर बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर चकला जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने पूछने पर बताया कि दोनों बाइक को कब्जे में लिया गया है. किसी भी पक्ष के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं मिला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए