दो पशु तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 06 Feb 2026 7:20 PM

विज्ञापन

पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान वीरपुर थानाक्षेत्र के शंकरपुर वार्ड 13 निवासी मो साकिब व अदनान अकील के रूप में की गई है

विज्ञापन

वीरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के पिपराही नाग में गुरुवार की देर शाम नेपाल प्रभाग से पशु तस्करी कर ला रहे दो तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और जिसकी सूचना वीरपुर थाने को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही वीरपुर थाने की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर पशु तस्कर व दो पशुओं को वीरपुर थाना लाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि परमानंदपुर पंचायत के पिपराही नाग वार्ड संख्या 04 के समीप गुरुवार की शाम खेत जाने के क्रम हम लोगों ने देखा कि दो लोग नेपाल की ओर से पशु लेकर भारतीय प्रभाग की ओर आ रहे हैं. वहीं भारतीय प्रभाग में प्रवेश करने के बाद शक के आधार उक्त दोनों युवक से पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम उन दोनों युवकों ने बताया कि यह दोनों गाय वीरपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड 13 निवासी मजारुल हक की है. जिसे नेपाल के कुमयाही से लेकर हमलोग आ रहे हैं. हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों उसे पकड़कर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई. मामले को लेकर वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि दो युवकों को पशु के साथ स्थानीय लोगों ने पकड़ा है. पुलिस द्वारा उक्त युवकों से कागजात मांगा गया. लेकिन उन लोगों ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं हिन्दू धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि हमारे गौरक्षक टीम द्वारा दो पशु तस्करों को पकड़ा गया है. जो नेपाल से पशु तस्करी कर भारत लाये थे. जिसे संदिग्ध हालात में देख गौरक्षकों ने पशु तस्करों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान वीरपुर थानाक्षेत्र के शंकरपुर वार्ड 13 निवासी मो साकिब व अदनान अकील के रूप में की गई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन