440 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बाइक व स्कॉर्पियो जब्त

विज्ञापन

बाइक व स्कॉर्पियो जब्त रतनपुर. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 450 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं एक स्कॉर्पियो व एक बाइक भी जब्त किया. जानकारी अनुसार संध्या गश्ती के दौरान रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतपट्टी स्थित कोसी पूर्वी तटबंध स्पर संख्या 16.64 के समीप 90 बोतल नेपाली शराब के साथ थाना क्षेत्र के लालमनपट्टी निवासी अनिल कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसके पास से बाइक भी जब्त किया. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर वार्ड नंबर 09 स्थित कोसी पूर्वी तटबंध स्पर संख्या 08.70 के समीप 350 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद किया गया. इस मामले में एक स्कॉर्पियो के साथ करजाईन थाना क्षेत्र के हरिराहा निवासी नीतीश कुमार एवं सीतापुर निवासी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज कर तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन