जिले में कोरोना के तीन मरीज बढ़े, अब तक 238 लोग ठीक होकर लौटे अपने घर

Updated:
विज्ञापन

जिले में कोरोना के तीन मरीज बढ़े, अब तक 238 लोग ठीक होकर लौटे अपने घर

विज्ञापन

सुपौल: जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. शनिवार को जिले में फिर तीन नये कोरोना मरीज पाये गये हैं. तीनों संक्रमित जिले के बसंतपुर प्रखंड निवासी बताये गये हैं. डीपीआरओ संतोष कुमार के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 271 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 238 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 33 रह गयी है. बताया कि जिले में अद्यतन 05 हजार 410 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग की गयी है. हालांकि इनमें से कुल 416 लोगों का जांच रिपोर्ट आना अभी बांकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन