ePaper

सवा तीन किलो गांजा व 120 बोतल शराब बरामद, बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 23 Jan 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
सवा तीन किलो गांजा व 120 बोतल शराब बरामद, बाइक जब्त, तस्कर फरार

पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति बाइक से वापस नेपाल भागने का प्रयास करने लगा

विज्ञापन

वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन के शैलेशपुर बीओपी के जवानों ने गुरुवार की सुबह तस्करी के 3.250 किग्रा गांजा और 120 बोतल नेपाली शराब बरामद कर एक बाइक को जब्त किया है. हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि शैलेशपुर बीओपी के क्षेत्र में मिली सूचना के आधार के पर बॉर्डर पीलर संख्या 204/2 के समीप पेट्रोलिंग ड्यूटी भेजा गया एवं पेट्रोलिंग (गश्ती) के दौरान एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से छुपावदार रास्ते का इस्तेमाल करते हुए बाइक पर कुछ सामान के साथ भारत की तरफ आता हुआ दिखाई दिया. पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति बाइक से वापस नेपाल भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन रास्ता खराब होने की वजह से बाइक गिर गया एवं व्यक्ति अपना सारा सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भाग निकला. गश्ती दल द्वारा विधिवत तरीके से जांच के बाद पाया गया कि बाइक पर रखे सामान में गांजा जिसका कुल वजन 3.250 किलोग्राम है एवं 120 बोतल शराब जिसकी कुल मात्रा 36 लीटर नेपाली शराब दिलवाले है. जिसे कागजी कार्रवाई के बाद भीमनगर पुलिस को सौंप दिया गया. उक्त कार्यवाही में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार एवं 04 अन्य जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन