कमरे का ताला तोड़ कर डेढ लाख के संपत्ति की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चोरी की घटना की जानकारी 112 नंबर की डायल कर पुलिस को दी गयी

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर एक में चोरों ने कमरे का ताला को तोड़कर कपड़ा, जेवर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. साथ ही घर में रखा चार भीआइपी, दो ट्रॉली बैग, दो बक्सा में रखा फूल का बर्तन सहित अन्य सामान चुरा लिया. पीड़ित गृहस्वामी दिलीप कुमार मेहता ने बताया कि गुरुवार की रात परिवार के लोगों के साथ खाना खाने के बाद सो गए. सुबह जब नींद खुली तो कमरा का दरवाजा बाहर से बंद था. बगल के रूम में सो रहे पिताजी को आवाज देकर गेट खुलवाया तो देखा कि बगल के कमरा में लगा हुआ ताला टूटा हुआ है. कमरे में रखा ट्रंक का भी ताला टूटा हुआ था एवं कुछ सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था. बताया कि चार भीआइपी, दो ट्रॉली बेग एवं दो टीन का बक्सा चोर द्वारा उठाकर लेकर पिछवाड़े के बांसवाड़ी में तोड़कर फेंका हुआ था. उन्होंने बताया कि कुछ सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था एवं कुछ कीमती कपड़ा एवं फूल का बर्तन सहित सोना एवं चांदी का जेवरात भी चुरा लिया गया. पीड़ित ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख से भी अधिक कीमत के सामान की चोरी कर ली गयी. चोरी की घटना की जानकारी 112 नंबर की डायल कर पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन