ePaper

तमुआ निवासी नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 28 Jun 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

राजेश्वरी थाना पुलिस ने तमुआ चौक के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

छातापुर. राजेश्वरी थाना पुलिस ने तमुआ चौक के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गुरुवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर तमुआ स्थित उसके घर से यह गिरफ्तारी हुई. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बीते चार माह पूर्व रात्रिकाल तमुआ के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी का प्रयास किया गया था. ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर सुनील सरदार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि दूसरा चोर राजेश्वरी पूर्वी वार्ड संख्या सात निवासी महेश यादव मौके से भाग निकला था. गुप्त रूप से मिली सूचना का सत्यापन के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी. मामले में जेई विद्युत बैद्यनाथ प्रसाद मेहता के आवेदन पर छातापुर (राजेश्वरी ओपी) थाना कांड संख्या 36/24 दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन