सुपौल में आज किस डॉक्टर की ओपीडी? घर से निकलने से पहले देखें मंगलवार की पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में आज किस डॉक्टर की ओपीडी? घर से निकलने से पहले देखें मंगलवार की पूरी सूची

सांकेतिक तस्वीर

Supaul Sadar Hospital OPD:सुपौल सदर अस्पताल में मंगलवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर मरीज देखेंगे? ओपीडी, इमरजेंसी और लेबर रूम की पूरी ड्यूटी सूची यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Supaul Sadar Hospital OPD:अगर आप मंगलवार को सदर अस्पताल सुपौल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जरूर देख लें. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये है. ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.

इन विभागों में मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

मंगलवार को जनरल ओपीडी में डॉ. चंदन कुमार और डॉ. प्रदीप कुमार पासवान मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ. हरिशंकर कुमार, डेंटल ओपीडी में डॉ. पूजा भारती, सर्जिकल ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार और ऑर्थो ओपीडी में डॉ. पवन कुमार की ड्यूटी रहेगी.

अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ. रंजीत कुमार उपलब्ध रहेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. शशि रंजन तथा नेत्र रोग ओपीडी में डॉ. एस.बी. चौधरी मरीजों को परामर्श देंगे.

पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.

24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

इमरजेंसी सेवा के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. बी.एन. भारती की ड्यूटी रहेगी. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. ठाकुर प्रसाद मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. सरोज कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Supaul Sadar Hospital OPD: लेबर रूम और सी-सेक्शन की व्यवस्था भी उपलब्ध

प्रसूति संबंधी सेवाओं के लिए लेबर रूम ऑन कॉल रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. आलोक कुमार के पास होगी. जरूरत पड़ने पर सी-सेक्शन की सुविधा भी डॉ. आलोक कुमार की देखरेख में उपलब्ध रहेगी.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे पंजीयन कराकर निर्धारित समय पर संबंधित विभाग की ओपीडी में पहुंचें, ताकि इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास

अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन