पीरगंज में 31 मई को होगा “नशा भगाओ, नस्ल बचाओ” सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

ईदगाह में 31 मई को होने वाले सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेते इमारते शरिया पटना की जांच टीम व आयोजन समिति के सदस्य

Supaul news: कार्यक्रम में अमीरे फैसल अहमद वली रहमानी के आगमन को लेकर इमारते शरिया पटना की जांच टीम ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में सहायक सचिव मौलाना अबुल कलाम, हाजी एहसानुल हक समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन

शिक्षा जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को लेकर तेज हुई तैयारी

किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Supaul news: सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड स्थित पीरगंज ईदगाह में आगामी 31 मई को आयोजित होने वाले “नशा भगाओ, नस्ल बचाओ, शिक्षा जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता सम्मेलन” को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.

कार्यक्रम में अमीरे फैसल अहमद वली रहमानी के आगमन को लेकर इमारते शरिया पटना की जांच टीम ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण टीम में सहायक सचिव मौलाना अबुल कलाम, हाजी एहसानुल हक समेत कई लोग शामिल थे.

टीम ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद संतोष जताया और आयोजन समिति की सराहना की.

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में फैल रही नशाखोरी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करना है.

कार्यक्रम में नशा उन्मूलन, सामाजिक सुधार, शिक्षा का महत्व और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी. सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षक, धार्मिक प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.

आयोजन समिति के सदस्य अब्दुल समद ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं.

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. आयोजकों ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन