सुपौल के कटैया में जनता दरबार, बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
जनता दरबार में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनते विद्युत विभाग के अधिकारी
Supaul news: बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है.
कटैया-निर्मली (सुपौल) से इंद्रभूषण की रिपोर्ट:
Supaul news: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पिपरा प्रखंड स्थित कटैया विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में सोमवार को ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की इस पहल के तहत उपभोक्ताओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखने का अवसर मिला.
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है.
कटैया के कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक तथा प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा. इस दौरान बिजली बिल में त्रुटि, मीटर खराबी, नए कनेक्शन, लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती सहित तकनीकी एवं राजस्व संबंधी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है.
जनता दरबार में लाइनमैन कुलदीप कुमार, राजदीप कुमार, प्रशांत कुमार समेत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के सभी कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी निर्धारित समय पर जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
उपभोक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही हैं और समय के साथ-साथ अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिल रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए