72 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 8:20 PM
72 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
72 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
प्रतिनिधि,वीरपुरएसएसबी 45वीं बटालियन के सतना बीओपी और मद्य निषेध विभाग भीमनगर के संयुक्त गश्ती दल ने शनिवार की देर शाम 72 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार किया. जिसे कागजी कार्रवाई के बाद मद्य निषेध विभाग को सौंप दिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरियाणा जिला के बुध खेड़ा निवासी 22 वर्षीय अमर मुखिया के रूप में की गई है. जबकि जब्त बाइक सुपौल जिले का बताया गया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि बॉर्डर पीलर संख्या 202/02 से 202/3 के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली हैं. सूचना की पुष्टि करने के बाद सूचना को मद्यनिषेध विभाग भीमनगर के साथ साझा किया गया, तस्करों को पकड़ने के लिए एक गश्ती दल का गठन किया गया. मुख्य आरक्षी राहुल कुमार के नेतृत्व में तीन अन्य कार्मिक एवं मद्य निषेध विभाग के सहायक उपनिरीक्षक किशोर मंडल के नेतृत्व में दो कार्मिकों का एक दल चिह्नित स्थान के लिए रवाना किया गया. निर्धारित स्थान पर गश्ती दल सतर्कता के साथ ड्यूटी करने लगे. कुछ समय बाद गश्ती दल ने देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर बैग में कुछ सामान लिए नेपाल प्रभाग से भारत में प्रवेश कर रहा है. उक्त व्यक्ति गश्ती दल को देखते ही हड़बड़ा गया एवं भागने लगा. लेकिन गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद गश्ती दल ने विधिपूर्वक बैग में रखे सामान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों के 72 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










