550 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बनैलीपट्टी पंचायत के माल कोशिकापुर क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से 550 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
वीरपुर पुलिस ने बनैलीपट्टी पंचायत के माल कोशिकापुर क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से 550 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है और जगह-जगह बैरियर लगाकर जांच कर रही है. गुरुवार को थाना क्षेत्र के बनैलीपट्टी पंचायत के माल कोशिकापुर के पास चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी क्रम में एक ऑटो की जांच की गई. जांच के दौरान ऑटो के सभी सीट के नीचे शराब पाई गई. इसके बाद पुलिस ने ऑटो पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि ऑटो से 550 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. बताया कि तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




