148 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी पंचायत स्थित महुआ गांव निवासी इंदर यादव के रूप में हुई
निर्मली. थाना क्षेत्र के बगेवा मोड़ के समीप प्रशिक्षु डीएसपी सह निर्मली थानाध्यक्ष आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने 148 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर के पास से 148 बोतल शराब व उपयोगी बाइक भी जब्त किया गया. तस्कर की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी पंचायत स्थित महुआ गांव निवासी इंदर यादव के रूप में हुई. निर्मली थाना के एएसआई कुंदन कुमार पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बगेवा मोड़ के समीप नेपाल से शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एनएच 57 पर बगेवा मोड़ के पास मुस्तैदी के साथ पहुंचे. जहां एक बाइक पर सवार युवक बोरी लाद कर आ रहा था. पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने निर्मली थाना में तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




