त्रिवेणीगंज में शुरू हुआ ‘स्कूल रेडीनेस मेला’ प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज में शुरू हुआ ‘स्कूल रेडीनेस मेला’ प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में शामिल सेविका

प्रशिक्षण के पहले दिन मुख्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रथम पाली में सेक्टर-01 तथा द्वितीय पाली में सेक्टर-02 की आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी के दिए गए गुर, 21 मई तक चलेगा कार्यक्रम.

त्रिवेणीगंज (सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट:

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सुपौल के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में 18 मई से 21 मई तक “स्कूल रेडीनेस मेला” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के तहत परियोजना क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है.

प्रशिक्षण के पहले दिन मुख्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रथम पाली में सेक्टर-01 तथा द्वितीय पाली में सेक्टर-02 की आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया.

महिला पर्यवेक्षिका ब्यूटी सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षक पूजा कुमारी ने सेविकाओं को “स्कूल रेडीनेस मेला” के उद्देश्य एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों को विद्यालय में नामांकन से पहले मानसिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से तैयार करना है.

साथ ही अभिभावकों एवं समुदाय को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य बताया गया.

विभागीय निर्देशानुसार परियोजना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में दो-दो “स्कूल रेडीनेस मेला” आयोजित किए जाएंगे. इन मेलों में वैसे बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिनका नामांकन विद्यालय में होना है.

ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी सेविका, विद्यालय शिक्षक, किशोरियां एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. प्रशिक्षित सेविकाओं द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मेले में बच्चों के उपयोग के लिए आवश्यक शिक्षण सामग्री “प्रथम” संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा तथा विद्यालय के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन