रेडक्रॉस ने समाज की अग्रणी महिलाओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस कार्यक्रम में समाज की प्रगतिशील और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

विज्ञापन

सुपौल. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी, सुपौल शाखा द्वारा रेड क्रॉस भवन में एक सम्मान समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समाज की प्रगतिशील और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस सचिव रामकुमार चौधरी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. इतिहास से लेकर वर्तमान तक समाज और देश के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है. इस वर्ष की थीम “गिव टू गेन” पर आयोजित परिचर्चा में संयोजक नीलम कुमारी (अधिवक्ता सह प्रबंध समिति सदस्य) ने विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए. वहीं रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समानता पर जोर देते हुए कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम न लहराया हो. कार्यक्रम में ललिता जायसवाल, अनुपमा चौधरी, प्रो रागिनी सिंह, डॉ नूतन वर्मा, इल्ताफ अफशरी, कल्याणी स्वरूपा और अधिवक्ता पूनम ठाकुर सहित कई महिलाओं ने अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, चंद्रशेखर चौधरी, गोविंद पासवान, खुर्शीद आलम, शंभु चौधरी, रामजी प्रसाद साह, अमरनाथ साह, मोहित झा, नासरा परवीन, सोनी झा, अर्चना देवी, एकता कुमारी, नीता और वीणा भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से सभी महिलाओं को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन