जनसेवा ही स्वास्थ्य विभाग का मूल उद्देश्य : सीएस
Author Rajeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रविवार को नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ बाबू साहब झा ने पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
डॉ बाबू साहब झा ने सिविल सर्जन पद का संभाला कार्यभार
सुपौल. सदर अस्पताल में रविवार को नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ बाबू साहब झा ने पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. पदभार ग्रहण के बाद डॉ बाबू साहब झा ने कहा कि सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी निभानी होगी. डॉ झा ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा. अस्पताल में साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, जांच व्यवस्था और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सदर अस्पताल को एक मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष और वार्डों की स्थिति का जायजा लिया. कुछ कमियों को लेकर संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए. कहा कि मरीजों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनायी जाएगी, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि जनसेवा ही स्वास्थ्य विभाग का मूल उद्देश्य है. इसी भावना के साथ सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन