श्री कामना विश्वनाथ शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन

भक्तों ने जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया, जिससे धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा
रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपट्टी, भगवानपुर पंचायत स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर में श्री कामना विश्वनाथ शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया. यज्ञ को लेकर रविवार को क्षेत्र भ्रमण यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भक्तों ने जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया, जिससे धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. इधर, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सातनपट्टी पंचायत अंतर्गत नरपत पट्टी, लालमन पट्टी, कोहरा, समदा गढ़ी, भगवानपुर चौक स्थित शिव मंदिर, रतनपुर नई बाजार, रतनपुर पुरानी बाजार एवं सातनपट्टी के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा. आयोजन समिति ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई. समिति के सदस्यों ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा. कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रामनारायण मेहता, सचिव दयानन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यम मेहता, उपाध्यक्ष आलोक राज तथा निगरानी समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सचिव परमानन्द मेहता, कोषाध्यक्ष आलोक राज, उपाध्यक्ष रामानंद मेहता एवं उप सचिव उपेंद्र मेहता सहित मुखिया सुरेन्द्र पासवान, सरपंच दिनेश राम, संजय मेहता, अनिल साह, बबलू साह, परमेश्वर साह, बीरेंद्र पेंटर, जयप्रकाश कुमार साह सहित बड़ी संख्या में गुरु-बहनाएं व श्रद्धालु उपस्थित रहे. महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवभक्ति में डूबा नजर आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










