फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद ने की

विज्ञापन

सरायगढ़. ई किसान भवन सरायगढ़ परिसर में शुक्रवार को ईकेवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री आईडी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के कृषि कृषि समन्वयक, एटीएम ,किसान सलाहकार ,राजस्व कर्मचारी ,कार्यपालक सहायक, सर्व अमीन और विकास मित्र की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अच्युतानंद ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों में 02 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक किसान ई केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्य को हर हाल में पूर्ण करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि शुक्रवार को किसान ईकेवाईसी और किसान रजिस्ट्री आईडी का अंतिम दिन है. हर हाल में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, प्रखंड कृषि समन्वयक विवेकानंद, अनुज कुमार, भागवत यादव, एटीएम विद्या सुमन, किसान सलाहकार राजेश कुमार, अरविंद कुमार, श्याम कुमार भारती, चंदन कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार गुप्ता, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार शर्मा, मो.इसराफिल, पुतुल आनंद, नवीन चन्द्र ठाकुर, अमीन श्रीकांत पंडित, दुर्गेश गुप्ता, आयुष राज, कार्यपालक सहायक पिंकी कुमारी, प्रमोद कुमार, रोहन कुमार, कंचन भारती, विकास मित्र नारायण सदा, विनोद कुमार, मंजू कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन